Posts

Showing posts from October, 2016

क्रिकेट के ऐसे मौके जब 1 गेंद पर बने 20 से अधिक रन.

Image
क्रिकेट में ऐसे कई मौके रहे है जब बल्लेबाज़ ने एक ओवर 6 छक्के या 6 चौके लगायें हो, लेकिन आपने कभी यह सुना है कि एक क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज़ ने एक गेंद पर 15 से अधिक रन बना डाले, सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा ,लेकिन क्रिकेट में 3 बार ऐसे मौके रहे जब बल्लेबाज़ ने एक गेंद पर 15 से अधिक रन बना डाले 1.वीरेन्द्रव सहवाग वर्ष 2004 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ राणा नावेद की 1 गेंद पर 17 रन जड़ डाले. दरअसल मैच के 11वे ओवर के दौरान नावेद ने 2 लगातार नो बॉल किया, जिसका कि सहवाग ने पूरा फायदा उठाया. सहवाग ने राणा नावेद की 4 गेंदों पर लगातार 4 चौके जड़े. इस ओवर में नावेद का गेंदबाजी विश्लेषण कुछ इस प्रकार 4nb,4nb,0nb,0,4nb,0nb,4,2,0,0,1 रहा. 2) ऑस्ट्रेलिया के2 बल्लेबाजों ने मिलकर बनाए 1 गेंद पर 21 रन:  यह वही ऐतिहासिक मैच था, जिस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ करते हुए दक्षिण-अफ्रीका के विरुद्ध निर्धारित 50 ओवरों में रिकॉर्ड 434 रन बनाये. जिसके जवाब में दक्षिण-अफ्रीका ने मैच 1 विकेट से जीता. ऐतिहासि...

धोनी - सिर्फ खिलाड़ी ही नही..

Image
महेन्द्र सिंह धोनी, विश्व विख्यात प्लेयर  कौन नही जानता इस नाम को एक ऐसा प्लेयर जिसने क्रिकेट की दुनिया में भारत का नाम हमेशा सबसे  ऊपर रखने की कोशिश की और सफल भी हुये, बेस्ट कैप्टन, बेस्ट प्लेयर, बेस्ट फिनिशर, बेस्ट विकेटकीपिंग और बहुत सी खूबियां इनको महान महान बनाती है पर क्या आप जानते हैं कि इस महान प्लेयर के अंदर एक महान व्यक्तित्व भी छुपा है बहुत कम लोग को ही पता है है महेंद्र सिंह धोनी जितने अच्छे प्लेयर है उससे कई गुना अच्छा  व्यक्तिव है उनका,  और यही क्वालिटी उनको महान बनाती है जी हा महान व्यक्तिव ही इंसान को महान बनाती है टीम इंडिया में आज कई बड़े नाम इस महान खिलाड़ी की देन है खुद  न. 7 पर खेलना और जूनियर प्लेयर को ऊपर खिलाना  इस महान प्लेयर की महानता दर्शाती है सिर्फ रिकॉर्ड बनाना ही महानता नही होती अजिन्क्य राहाने, रवींद्र जडेजा, हर्दिक पंड्या और बहुत से ऐसे नाम जो की टीम में अपनी जगह बनाने में  धोनी की अहम भूमिका बताते हैं वो प्लेयर बनाते हैं एक एवरेज प्लेयर को सफल बनाना उनका मकसद होता है उनके इस दरियादिली की तरीफ दुनिया भर के क्रिकेटर्स ...

क्रिकेट मेरी नजर से

Image
जब बात क्रिकेट और क्रिकेट फैंस की हो तो भारत का नाम सबसे पहले लिया जाता है, जहाँ क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है यहाँ करोड़ों क्रिकेट फैंस प्लेयर्स को भगवान का दर्जा देते है पर क्या आप लोगों ने पिछले कुछ दिनो में क्रिकेट को बदलते हुए महसूस किया है जी हा क्रिकेट अब बदल रहा है या यू कहे की बदल चुका है तो गलत नही होगा अब आप ये सोच रहे होंगे के वक्त के साथ तो हर चीज बदल जाती है इसमे कौन सी नयी बात है, पर अगर पहले की क्रिकेट से आज की क्रिकेट की तुलना की जाये और कुछ बारीकियां  पर धयान दें  तो आप पायेंगे इस बदलते खेल में उदासीनता आ रही है और रोमांच कम होता जा रहा है,  यही कारण है जिसके चलते 20- 20  फ़ार्मेट की शुरुआत करनी पड़ी, लोगों के पास समय कम है लोग जल्दी मैच का परिणाम देखना चाहते हैं ये सब फालतू की बातें हैं बकवास हैं मै इससे सहमत नही हूँ, कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी नही चाहेगा की क्रिकेट जल्दी से ख़त्म हो और वो घर जाये क्रिकेट प्रेमी को चहिये रोमांच वो तो रोमांचक खेल देखने की उम्मीद से आया है और क्रिकेट के ठेकदारों ने इस खेल को काट छाँट कर इसे उदासीन बना दिया है जि...